पाटन,,, डी.आर. एस. सेजस में बैशाखी पर्व धूमधाम से मनाई गई जिसमें मिडल विंग के बच्चों ने रंग- बिरंगी पंजाबी पारंपरिक परिधानों में सजे थे। विद्यार्थियों द्वारा पंजाब की संस्कृति को दर्शाने वाला रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस उपलक्ष्य में मिडल विंग के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें सुप्रिया, दुर्गा , ट्विंकल,भूमिका, सिमरजीत और दुर्गेश्वरी ने नृत्य प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। बच्चों ने सुबह की प्रार्थना सभा का विशेष आयोजन किया हम अंजू राय और सभी शिक्षकों का सहयोग रहा । प्रधानाचार्य वेलेंटाइन मसीह ने छात्रों की भागीदारी की सराहना की।
डी.आर. एस.सेजस पाटन में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया,,
