कर्मचारियों की मांग पर जंगल सफारी हस्तांतरण उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर रुका

रायपुर। सीसीएफ वन्यप्राणी और वाइल्डलाइफ पीसीसीएफ से चर्चा के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल कर्मचारियों की मांग पर जंगल सफारी का कार्यालय पूर्व की भांति जी ई रोड, राजा तालाब स्थित वन परिसर में लगेगा। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग मिश्रा ने बताया है कि नवा रायपुर में केवल कैंप कार्यालय रहेगा, ताकि वहां के कार्यों पर नियंत्रण रखा जा सके। ज्ञातव्य है कि जंगल सफारी कार्यालय को नया रायपुर स्थानांतरित करने के लिए सामग्रियों को ट्रैक्टर में भरकर ले जाया जा रहा था। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी हुई। कर्मचारी नेताओं ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तथा निर्वाचन आयोग एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौरभ कुमार सिंह से संध की शिकायत की। अंततोगत्वा विभाग के कर्मचारियों का विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के आपसी चर्चा एवं उनके आश्वासन के बाद जंगल सफारी का हस्तांतरण रोक दिया गया है। इस निर्णय का कर्मचारी संगठन ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *