सर्व ब्राह्मण समाज ने शत् प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प लिया,,,,

रायपुर, सर्व ब्राह्मण समाज ने शांति विहार कॉलोनी डगनिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज के पदाधिकारियो ने डगनिया स्थित सुनंदा सदन में आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया । समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि मतदान हमारा प्रजातांत्रिक अधिकार है, इसका सम्मान करना गर्व की बात है। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर देश व समाज को गौरवान्वित करें, इसी में प्रजातंत्र की रक्षा निहित है। आयोजन में मुख्य रूप से ललित मिश्रा ,रत्ना शर्मा, शिखा शर्मा, सुधा शर्मा, शशि पांडे, सुनंदा दुबे, पुष्प पांडे, निशा दुबे ,शिवम शर्मा, तृप्ति दुबे; धर्मासी दुबे सहित पदाधिकारी व सदस्य गण शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *