आचार संहिता में जंगल सफारी कार्यालय स्थानांतरण पर तत्काल चुनाव आयोग से रोक लगाने की मांग-विजय झा

रायपुर। रायपुर राजधानी के वन मंडल अधिकारी कार्यालय में संचालित जंगल सफारी को जंगल सफारी के डायरेक्टर द्वारा नवा रायपुर स्थानांतरित करने का कर्मचारी संगठन ने विरोध किया है। इस निर्णय पर तत्काल रोक लगाने की मांग निर्वाचन आयोग से की है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा एवं बजरंग मिश्रा ने बताया है कि वन विभाग का जंगल सफारी कार्यालय नवा रायपुर जंगल सफारी में स्थानांतरित किया जा रहा है।

आम जनता इस कार्यालय में आकर विधिवत शुल्क जमा कर जंगल सफारी परिवार समेत भ्रमण करने जाते हैं। किंतु भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यालय को जंगल सफारी के बाहर बनी दुकान में स्थानांतरित कर कहीं कहीं न कहीं निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं को नाराज करने की कार्यवाही की जा रही है, जो प्रत्यक्ष रूप से आचार संहिता का उल्लंघन है। इस निर्णय पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर्मचारी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ तथा जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *