नवरात्र के दूसरे दिन महादेव घाट बेटी बचाओ मंच ने किया नारी शक्ति सम्मान,,

रायपुर ,नवरात्र के दूसरे दिन बेटी बचाओ मंच महादेव घाट परिक्षेत्र की ओर से नारी शक्ति सम्मान आयोजित किया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा के मुख्य अतिथ्य में महादेव घाट स्थित बड़े हनुमान मंदिर उद्यान में नारी अत्याचार तथा कन्या भ्रूण हत्या के विरोध , नारी उत्थान तथा नारी हितों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त महिलाओं में मुख्य रूप से रत्ना शर्मा, वीणा तिवारी, सरिता शर्मा, गीता विश्वकर्मा , कल्याणी यदु ,भारती रोमनाथ शर्मा, इमला ठाकरे, प्रमिला कोपुलवार, सुमन ठाकुर, शारदा मिश्रा, मनीषा मिश्रा, ममता शर्मा, अंजलि शर्मा, शिखा शर्मा, कविता शर्मा, नीतू शर्मा, सरला इंगले को प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया ।ललित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *