मंदिरों में मनोकामना ज्योति जगमगाएं- महामाया में 9703 प्रज्वलित हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित प्राचीन महामाया माता मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा 9533 मनोकामना ज्योति,आजीवन ज्योति 163, 7 राज ज्योति प्रज्वलित कराए गए। न्यास समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी एवं न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि कुंवारी कन्या के हाथों से मुख्य ज्योति प्रज्वलित कराकर शेष ज्योति इस कलश से इसलिए जलाया जाता है की मां भगवती ब्रह्मचारिणी स्वरूप है। इसलिए साक्षात मां भगवती कुंवारी कन्या के रूप में आकर ज्योत प्रज्वलित करते हैं।

मंदिर के अध्यक्ष आनंद शर्मा, व्यवस्थापक दुर्गा प्रसाद पाठक ललित तिवारी, कृपा राम यदू, महेंद्र पांडे, विजयशंकर अग्रवाल, सूरज फुटान, सत्यनारायण अग्रवाल, मुख्य जजमान बनकर आचार्य श्री लालजी त्रिपाठी मंदिर पुजारी श्रीकांत पांडे श, मनोज शुक्ला एवं लक्ष्मीकांत पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कराकर आरती भोग भंडारा कराया गया । सतबहनियां माता मंदिर बंधवापारा के पुजारी पं विजय कुमार झा एवं उमेश पांडे ने बताया है कि मंदिर में 103 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *