छुरा अंचल के अनेक कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल विधायक रोहित साहू व भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी ने कराया भाजपा प्रवेश

खबर हेमंत तिवारी

छुरा :- लोकसभा चुनाव नजदीक है, भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव से पहले लगातार जनसंपर्क कर आम जनता को भाजपा के पक्ष में लामबंद कर चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, नेताओं व कार्यकर्ताओं को लगातार भाजपा प्रवेश भी कराया जा रहा है। इस जनसंपर्क के जरिए कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी जो कांग्रेस से उपेक्षित हो रहे हैं ऐसे पदाधिकारियों को भाजपा प्रवेश कराकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इस जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान के दौरान महासमुंद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सबका आशीर्वाद जरूरी है। आज देश के प्रधानमंत्री आप सबकी चिंता कर रहे हैं, विधानसभा चुनाव में जो वादे भाजपा ने किए थे वो सब वादे पूरे हो रहे हैं। अब फिर से भारत को विश्व पटल में प्रतिस्थापित करना है तो मोदी के हाथ को मजबूत करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सहयोग करें। विधायक रोहित साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नाव में छेद हो चुकी है, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में भी भगदड़ मची हुई है अब उस छेद हो चुके नाव में कोई सवार नहीं होना चाहता। सभी लोग सुशासन से प्रेरित होकर अब भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। मोदी जी के गारंटी पत्र में आप सब एक बार पुनः भरोसा करके केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएं और सभी मिलकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर सुशासन के मार्ग को प्रशस्त करें। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान ग्राम परसदा खुर्द के कार्यक्रम में सरपंच विष्णु नागेश ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा प्रवेश किया तथा

गोंदलाबाहरा की सभा ने जयदीप साहू के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य अशोक पटेल, मेटो बाई सरपंच गोंदलाबाहरा, एवं ग्राम पंचायत साजापाली सरपंच प्रतिनिधि डोमन दीवान सहित दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रीति नीति व विधायक रोहित साहू की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू एवं जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने सभी नवप्रवेशी नेताओं को भाजपा का गमछा ओढ़ाकर पार्टी में प्रवेश कराया। इन्हें भाजपा प्रवेश कराने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू निरंतर प्रयासरत रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्यगण चंद्रशेखर साहू, केशरी ध्रुव, फिरतु राम कंवर, मधुबाला रात्रे, जनपद अध्यक्ष छुरा तोकेश्वरी मांझी,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू नायक,भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलू राम यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा, बोधन साहू, मानसिंह निषाद, नगर पंचायत छुरा की पार्षद मीना चंद्राकर, संतोषी श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *