- समाज को गाली देने वालों को हम सबको मिलकर सबक सिखाना है-टहल साहू
धमधा।जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा रविवार को जिला स्तरीय विशाल कर्मा जयंती महोत्सव, समाज रत्न स्मृति सम्मान,नवनिर्वाचित स्वजातीय विधायकों का सम्मान समारोह धमधा के सिरनाभांठा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की आरती के साथ हुआ।

मुख्यअतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा दुर्ग जिला साहू समाज का राजधानी है। यहां की ऊर्जा पूरे प्रदेश को मिलती है। साहू समाज की ताकत और विशेषता ईमानदारी है। इस विशेषता को हमेशा बरकरार रखना है।
प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू ने युवाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर काम करने का आह्वान किया। साहू समाज के नए निर्वाचन पद्धति के बारे में विस्तार से सामाजिक जनों को बतलाया। समाज को गाली देने वालों को हम सबको मिलकर सबक सिखाना है।
राजेन्द्र साहू ने कहा हर समय समाज का आशीर्वाद मिला है। मुझे अपने आप मे साहू होने का गर्व होता है। समाज मुझे हमेशा आशीर्वाद देते रहा है। समाज के बगैर हम सब अधूरा है लेकिन समाज का आशिर्वाद मिलने से वो पूरा हो जाता है।हम सब एकता के सूत्र में बंधकर समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

दीपक ताराचंद साहू ने दुर्ग जिला सामजिक रूप से सबसे मजबूत जिला है लेकिन यहां पर राजनीतिक शून्यता है। आज हम सबको चिंता करने की जरूरत है। समाज के लिये त्याग करना सीखें।
समारोह को कसडोल विधायक संदीप साहू,साजा विधायक ईश्वर साहू ने भी सम्बोधित किया।
मंच में पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू,राजेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ,राजेन्द्र साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जितेंद्र साहू, मोनू साहू,लक्ष्मी साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

नंदलाल साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा वर्तमान समय मे संगठन की ताकत को दिखाने की जरूरत है। मंच संचालन अश्वनी साहू ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से नंदलाल साहू,प्रदेश सलाहकार रमेश साहू,दिव्या कलिहारी जिला उपाध्यक्ष,दिलीप साहू ,यतीश साहू,श्याम लाल साहू,दिनेश साहू,खेमलाल साहू,राकेश साहू,लालेश्वर साहू,गंगादीन साहू,किशन हिरवानी, डॉ. सुरेश साहू,महेन्द्र साहू,जेपी साहू,चंद्रभूषण साहू,हरिशंकर साहू,रोहित साहू,रामनारायण साहू,कमलेश्वरी साहू,अंजीता साहू,गायत्री साहू,डॉ. गुलाब साहू,गोपेश साहू,मनीष साहू,सरिता साहू,चांदनी साहू,तनुजा साहू,मूलचंद साहू,श्यामलाल साहू,गरीबदास साहू,अजय चौधरी, देवीश्री साहू, उमाशंकर साहू,कृष्ण कुमार साहू,टेस राम साहू,लोकेश साहू,छगन साहू,डोमन साहू,कल्याण साहू,भुनेश्वरी साहू,त्रिवेणी साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।
