भिलाई। हिंदी धार्मिक फ़िल्म ‘मेरी माँ कर्मा’ को टैक्स फ्री करने पूर्व क्रेडा सदस्य एवं भाजपा नेता विजय साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पत्र लिखकर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को सौपा।
विजय साहू ने कहा कि कल दिनांक 05/04/2024 को भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म ‘मेरी मां कर्मा’ प्रसारित हुई है। फिल्म में भक्त माता कर्मा एवं भगवान श्री कृष्ण की भक्ति का सजीव वर्णन किया गया है और साथ-साथ तत्कालिक सामाजिक समस्याओं जैसे जाति भेद, सामंतवाद एवं ईश्वरीय आस्था के साथ विश्वास पर बहुत ही मार्मिक और जीवंत तरीके से प्रकाश डाला गया है।

श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री साय से आग्रह किया है कि ‘मेरी मां कर्मा’ फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए, जिससे साहू समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों को भी माता कर्मा की जीवनी, उनकी भक्ति, उनके संघर्ष की गाथा को करीब से जानने-समझने एवं आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हो सके।
