रानीतराई। सड़क के किनारे अवैध कब्ज़ा कर दुकान लगाने सामान सड़क के नाली से उस बार रखने वाले व्यापारियों से कब्ज़ा हटाया गया। पंचायत के द्वारा 28 मार्च तक कब्ज़ा हटाने के लिए करीब 70 व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया। जिसके बाद व्यापारियों ने समय की मांग किये तों 2 अप्रैल तक का समय दिया गया। समय के अनुसार व्यापारियों ने अपने दुकान के सामने लगाये टीना सहित बोल्ड को हटा लिया गया था। वही पंचायत के द्वारा दुकान जे सामने एकत्रित मटेरियल को हटा कर सड़क को साफ किया गया। इस अभियान मे सभी व्यापारियों ने सहयोग किया।

कब्ज़ा के चलते सड़क हो गया था सकरा, राहगीर हो रहे थे परेशान —
व्यापारियों के द्वारा सड़क किनारे सामान रखकर अवैध कब्ज़ा किये जाने के कारण सड़क सकरा हो गया था आने जाने वाले राहगीरों को इससे दिक्क़ते होने लगी थी कई लोग तों जगह नहीं होने के कारण सड़क पर है वाहन खड़ा कर रहे थे जिससे दुर्घटना की आशंका बना हुवा था। इस खतरे को देखते के बाद अधिकारी व पंचायत का ध्यान गया और आज सड़क से कब्ज़ा हटाने का कारवाही किया गया।
निर्मल जैन,सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई —
ने कँहा की उच्च अधिकारियों के निर्देश व राहगीरो की समस्या व ग्रामीणों ,व्यापारियों के मानसानुसार यह कार्रवाई किया गया हैं। जिसमे रानीतराई के सभी व्यापारियों का पूर्ण सहमति के साथ सहयोग मिला जिससे यह कार्रवाई शांतिपूर्ण सफल हुए। आगामी समय में भी किसी भी प्रकार की कोई अतिक्रमण ना हो इसके लिए कड़ाई से पालन कराया जावेगा
