नगरपालिका कुम्हारी क्षेत्र के पांचों गांव को मिला नगर तहसील साहू संघ का दर्जा

विक्रम शाह की खबर,,

कुम्हारी। नगर इकाई साहू समाज कुम्हारी के कर्मा भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज की बैठक संम्पन्न हुई जिसके अंतर्गत नियमावली अध्याय 01 अनुच्छेद (4) ग के अनुसार छत्तीसगढ़ में जितने भी नगर निगम ,नगर पालिका एवं शासन के द्वारा राजस्व तहसील बनाया गया है उसे छत्तीसगढ़ साहू समाज के नियमावली अनुसार तहसील साहू संघ का दर्जा प्राप्त होगा इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ प्रदेश संघ के द्वारा नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत पांचो गांव को तहसील साहू संघ का दर्जा देने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में हनुमंत साहू कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ को नियुक्त किया गया था जिसके द्वारा इकाई साहू समाज कुम्हारी , इकाई साहू समाज जंजगिरी, इकाई साहू समाज कुगदा, इकाई साहू समाज परसदा एवं इकाई साहू समाज रामपुर चोहरा इन पांचो इकाई के पदाधिकारी की बैठक हुई बैठक के उपरांत आज नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्र को नगर तहसील साहू संघ कुम्हारी का दर्जा प्रदान किया गया जिससे साहू समाज में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *