सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया रंग पंचमी महोत्सव

रायपुर, सर्व ब्राह्मण समाज महादेव घाट तथा अमलेश्वर परिक्षेत्र का रंग पंचमी महोत्सव हर्ष व उल्लास के साथ संपन्न हुआ । सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा द्वारा भगवान परशुराम की तस्वीर की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अमलेश्वर स्थित इस्कान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोहित शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा ग्रुप का फाग एवं भजन माला ,ढोल, तबला व नगाड़ा के साथ खूब धूम मचाया। उक्त अवसर पर उपस्थित जनों से पर्ची निकलवाया गया। पर्ची में लिखे अनुसार गीत, गजल, संस्मरण, कविता, जोक्स की प्रस्तुति ने खूब हास्य परिहास का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ललित मिश्रा, परिक्षेत्र अध्यक्ष मोहित शर्मा, महिला मंच अध्यक्ष रत्ना शर्मा, गोपाल शर्मा, गणेश शर्मा, सुनील शर्मा, शिखा शर्मा, वीणा तिवारी, अंजनी तिवारी, नीतू शर्मा, कविता शर्मा, रश्मि दीवान, सोनिया शर्मा, शिवम शर्मा, रंजना तिवारी, रीता तिवारी, ममता पांडे, पुष्पा पांडे, ज्योति शर्मा, शशि पांडे, वैजयंती तिवारी सहित पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *