पाटन थाने के पोर्च में बैठे मृतक के परिजन,ग्रामीण एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदधिकारी…तीसरे दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति


पाटन। ग्राम तरीघाट में गुरुवार को शाम करीब 4 बजे बिजली करंट से चिपककर सिपकोना निवासी पोषण लाल यदु की मौत हो गई थी। युवक बिजली कंपनी में ठेकेदार अरविंद वर्मा के अधीन काम करता था।
युवक की मौत बाद आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे से ही पाटन थाने में मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंचे । इसके अलावा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कई पदाधिकारी भी मृतक परिजन के थाने के पोर्च में बैठ गए। इस दौरान एक दौर की चर्चा विफल होने के बाद दूसरे दौर की चर्चा पाटन थाने के पोर्च में ही हुई वह भी विफल रही । परिजनों की मांग था कि 50 लाख रुपये देने एवं परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी में रखे जाएं । वहीं शासन प्रशासन के द्वारा समझाइए देने के बाद भी नहीं माने तो छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी के साथ मृतक के परिजन भी पाटन थाने के सामने पोर्च में धरने पर बैठ गए जिसके बाद तीसरे दौर की वार्ता में बिजली ठेकेदार अरविंद वर्मा द्वारा मृतक के परिजन को 3.50 लाख रुपये दिए जाने की सहमति के साथ-साथ आजीवन पेंशन दिए जाने की बात के बाद बात बनी। इस दौरान एसडीओपी आशीष बंछोर,तहसीलदार मीना साहू, थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू, बिजली विभाग के आधिकारी, मृतक के परिजन,ग्रामीण एवं क्रांतिसेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गौरतलब हो कि ग्राम तरीघाट में दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है मंदिर के पास गश्ती पेड़ को काटने के दौरान बिजली तार टूट गया था। जिसे उक्त युवक द्वारा दुरुस्त किया जा रहा था। इसी दौरान बिजली प्रवाहित होने से युवक को करंट लग गया जिससे मौके पर ही मौत हो गया।

(घटना स्थल ग्राम तरीघाट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *