आजीविका सुधार हेतु जिले में बायोटेक किसान हब की शुरूआत


कांकेर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यलाय रायपुर, पौध जैव प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के माध्यम से जिले में बायोटेक किसान हब की स्थापना की गयी है, जिसके अंतर्गत धान के सूखा सहनशील किस्म इंदिरा बरानी एवं इंदिरा एरोबिक और भूरा माहू कीट प्रतिरोधी क्षमता के साथ-साथ पोषक प्रचूर धान की किस्म जिंको राइस एम, एस (26-28 पी पी एम जिंक), छत्तीसगढ़ जिंक राईस 2 एवं प्रोटेजिन जैसे किस्में का धान 20 हेक्टेयर रकबे में प्रदर्शन किया जा रहा है। ग्राम खैरखेड़ा, कापसी, टूराखार, पुसवाड़ा एवं चोरिया में उन्नत किस्मों के साथ-साथ जैविक विधि, सुडोमोनास से बीजोपचार, उन्नत विधि से कतार बुवाई का प्रदर्शन किया जायेगा तथा कृषकों के आजीविका में सुधार के लिए परियोजना अंतर्गत तकनीकी मार्गदर्शन वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *