पाटन. दुर्ग क्लेक्टटर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे का आज पाटन ब्लॉक के विभिन्न ग्रामो में दौरा था। इस दौरान जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत खर्रा के सचिवमोहन बघेल द्वारा उच्च कार्यालय द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना किये जाने तथा शासन के महत्वाकांक्षी योजना एवं गौठान के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरते जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर किया गया है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत पाटन निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत खर्रा में सचिवीय दायित्व निर्वहन हेतु विष्णु प्रसाद सिंन्हा को पदस्थ किया गया है।