बेमेतरा. जिला में लगातार अघोषित बिजली कटौती के विरोध में अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक एवं जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व में लगभग 10 बिजली वितरण केंद्रों का एक साथ घेराव किया गया। बेमेतरा जिले में अघोषित रूप से लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। कृषि कार्य में सिंचाई के लिए प्रदान की जा रही अटल ज्योति कनेक्शन दिनों दिन बंद पाई जाती है। प्रदेश में सरप्लस बिजली होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति फैल है। जिससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं घरेलू लाइन दिन में 15 से 20 बार बन्द चालू होता है। जिसके विरोध में बेमेतरा जिला के सभी बिजली वितरण केंद्र बेरला, रांका, भिंभौरी, अमोरा, सरदा, देवरबीजा, आनंदगाँव, नेवनारा, बारगांव और मटका का घेराव कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर ज्ञापन डीई, एई और जेई को सौपा गया.
जिला पंचायत सभापति एवं प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा ने बताया कि बेमेतरा जिला में लगातार अघोषित रूप से बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों एवं नागरिकों में आक्रोश था। जिसकी शिकायत लगातार बिजली विभाग से की जा रही थी। फिर भी विभाग द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा था। जिसके विरोध में आज प्रदर्शन किया गया। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बिजली कटौती नहीं होने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर महेंद्र वर्मा, अशोक तिवारी, सूरज वर्मा, राजू राजपूत, नीतू कोठारी, अमर साहू, त्रिलोचन वर्मा, चंदन टिकरिहा, मनोज वर्मा, भूपेश टिकरिहा, पम्मू तिवारी, साकेत साहू, मनीष देवांगन, सीब्बू वर्मा, राकेश पाल, चतुर साहू, नरेंद्र साहू, किशन निषाद, प्रमिला कमल साहू, रोशन टिकरिहा, केदार साहू, पेखन साहू, रोहन टिकरिहा, नारद यादव, राजेन्द्र साहू, राजेन्द्र यादव, नितिन पांडेय, वेद कुमार निर्मलकर, राजेश सिन्हा, प्रकाश वर्मा, दुर्गेश वर्मा, प्रियांशु परगनिहा, सनी देवांगन, बलराम यादव, साकेत राजपूत, दुष्यंत साहू, भुरू महराज, भगवती साहू, जयराम साहू, पवन साहू, गणेश साहू, कुबेर साहू, भूषण साहू, गोलू साहू, रमेश साहू, नरेंद्र साहू, धर्मेंद्र साहू, किशन साहू, प्रकाश साहू, श्रीराम साहू, राम सहाय साहू, हुलास पाल, चंद्रिका प्रसाद साहू, कमलेश साहू, परदेशी यादव, छोटू साहू जी, मोनू रजक, रमन बघेल, गणेश साहू, मुन्ना साहू, मनीष साहू, महेश साहू, प्रकाश साहू, कामदेव साहू, ओमकार साहू, राजेन्द्र निषाद, नरेश देवांगन, हीरा साहू, ताकेश्वर निर्मलकर, शुभम साहू, विष्णु साहू, टिकेश्वर निषाद, युगांतर देवांगन, कुश कश्यप, कमल परगनिहा, मानु पटेल, अरविंद साहू, ओम प्रकाश यादव, मुकेश साहू, मनीष साहू, सुरेश देवांगन, रोमन पांडेय देवराज साहू, नरसिंग साहू, हेमकुमार साहू, विजय साहू सहित अंकुर समाज सेवी संस्था के सदस्य और भारी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।
बिजली कटौती बंद करने के साथ-साथ कर्मचारियों की नियुक्ति एवं संसाधन की मांग
अंकुर समाज सेवी संस्था द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौपे ज्ञापन में बिजली विभाग में कर्मचारियों की भर्ती करने के साथ-साथ आवश्यक संसाधनो को पूरा करने की मांग की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की गई है।

वर्सन
ग्रामीण मोर्चों पर विफल है बिजली विभाग
बेमेतरा जिला में अघोषित बिजली कटौती बंद करने के लिए 10 बिजली वितरण केंद्र में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती बंद करने का आश्वासन दिया गया है। अगर अब भी कटौती में सुधार नहीं होता है तो संस्था द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा और इस प्रदर्शन के जिम्मेदार बिजली विभाग होगी।
राहुल योगराज टिकरिहा
सभापति-जिला पंचायत बेमेतरा
प्रदेश संयोजक – अंकुर समाज सेवी संस्था
जिलाध्यक्ष- संघर्षशील किसान मोर्चा, बेमेतरा
