ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन,,,,

पाटन,, ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन में केजी 2 के बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजकुमार लहरे थाना प्रभारी भिलाई तथा अध्यक्षता अशोक कुमार अग्रवाल अध्यक्ष प्रबंधन समिति ने किया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर आरती उतार कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर के जी 2 में अध्यनरत बच्चों के लिए दीक्षांत समारोह में उन्हें ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बच्चे काले कलर के गाउन पीले रंग के गमछे तथा दीक्षांत पगड़ी में बहुत अच्छे लग रहे थे। विद्यालय के प्राचार्य देव लाल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा उनमें आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया मिश्रा, गायत्री यादव, आरती महानंद, राज महानंद, टिकेश्वर साहू, ऋतिक मधुकर, मनोज महानंद आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता तांडी व अरुण कुमार साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *