गाड़ाडीह में बनेगा सामाजिक भवन, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन


पाटन। छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव समाज पाटन राज और गाड़ाडीह परिक्षेत्र सहित स्थानीय यादव समाज के द्वारा भूमि पूजन समारोह का आयोजन ग्राम गाड़ाडीह में किया गया। गाड़ाडीह से आमालोरी के मध्य सड़क के किनारे ठेठवार यादव समाज के लिए भूमि आवंटन किया गया है । जिसमें सामाजिक भवन बनाया जाएगा। यादव समाज की मांग पर सांसद विजय बघेल ने सामाजिक भवन निर्माण हेतु ₹12 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान है। जिसकी भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता जनपद सदस्य खिलेश यादव ने किया। विशेष अतिथि के रूप सरपंच मनीष वर्मा, दानेशवार वर्मा ,शारदा चंद्राकर , महेंद्र साहू,सहित ग्राम गाड़ाडीह के गणमान्य नागरिक व समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।। सर्वप्रथम दाऊ केजुराम चौक में सांसद विजय बघेल का जोशीला स्वागत किया। इसके बाद पूर्व विधायक दाऊ केजू राम वर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों का आगमन हुआ। भूमिपूजन के पश्चात अतिथियों का स्वागत समाज की पदाधिकारी के द्वारा किया गया। समाज की तरफ से स्वागत उद्बोधन पाटन राज ठेठवार यादव समाज के अध्यक्ष ईश्वर यदु ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से सांसद विजय बघेल ने यादव समाज का हर पल साथ देने एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। जनपद सदस्य खिलेश यादव और सरपंच मनीष वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालक ओमकार यादव ने किया। इस अवसर पर रविंद्र यदु, गैंदलाल यदु, चंद्रशेखर यदु, कमलेश यादव, उत्तम यदु, प्रमोद यदु, नंदकुमार यादव, चंद्रशेखर यदु, अश्वनी यदु, अश्वनी यादव, संतोष यादव, यशवंत यादव, बलराम यादव, मदन यादव, इंद्रजीत यादव, भुनेश्वर यादव, भारती यदु, सहित समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *