प्रिज्म संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

पाटन। प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में आईक्यू ए सी विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया l इस अवसर प्रिज्म संस्थान की आईटीआई विभाग की प्राध्यापिका के जन्म दिन पर डायरेक्टर श्रीमति ख्याति साहू मैम ने एक मधुर गीत प्रस्तुत किया, साथी ही उन्होंने बताया कि, कोई भी काम बड़ा या छोटा नही होता , यदि हर कार्य को लगन के साथ किया जाए तो वह आप को आंतरिक खुशी देता हैं l इस कार्यकम में वीडियो क्लीपिंग के माध्यम से प्रिज्म नारी सशक्तिकारण को भी दिखाया गया l और विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया l जैसे पिक द क्वाइन, आइडेंटिफाई द यूनिक क्वाइन, पिक्शनरी , गेस द पर्सन आदि l जिसमे प्रिज्म की टिचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया , और विजेता प्रतिभागियों की उपहार भी दिया गया l साथ ही मरीना मैम ने मेडले संगीत के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओ की सुमधुर प्रशंसा थी lअंत में प्राचार्य डॉ अंजना शरद मैम के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया और बताया की आज की नारी घर और बाहर दोनों ही जगह समान रूप से सशक्त हो रही हैं l
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन पीजीडीएम प्राध्यापिका निधि साहू के द्वारा किया गया l स्वल्पाहार और नृत्य संगीत के द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति हुई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *