शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में महाशिवरात्रि व महिला दिवस के अवसवर पर आनलाइन “शिवरात्रि व महिला दिवस समारोह” का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन,विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति एवं टीकाराम सारथी”हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तारा बन्छोर प्रधान पाठक इन्दिरा नगर चरोदा दुर्ग व राजगीत पूर्णिमा तिवारी शिक्षक सकरी बिलासपुर ने प्रस्तुत कर किया सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा आज महाशिवरात्रि व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम के साथ 600 महिलाओं को नारी तू नारायणी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू संगठन मंत्री-राधेश्याम कंवर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपने में शिकसा के निरंतर कार्यक्रम के विषय में बता कहा वही सभी महिलाओ को सम्मानित होने पर बधाई दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने अध्यक्षीय उदबोधन में शिवरात्रि व महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सराहनीय प्रयास बताया और अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, भारत माता खटकर प्रधान पाठक पीपर भवना (ग) बिलाईगढ़, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर, बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ बिलाईगढ, निवेदिता वर्मा ‘ मेघा’ शिक्षिका भाटापारा बलौदाबाजार, सारिका बनसोडे सोनी सहा. शिक्षक मदर टेरेसा नगर भिलाई दुर्ग , हर नारायण साहू शिक्षक कटरा मरवाही, डॉ श्रीमती ज्योति किरण चंद्राकर व्याख्याता महासमुंद, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुन्द, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा दुर्ग, रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा सीपत बिलासपुर, शकुतंला सहंश सहा.शिक्षक पतरापाली पूर्व रायगढ़, शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद, डाॅ. प्रमोद कुमार आदित्य सेवानिवृत्त प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, पुष्पलता भार्गव “सुनंदा” महासमुंद, पुष्पांजलि ठाकुर, व्याख्याता पटौद कांकेर , ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा प्रधान पाठक कुड़कई पेंडरा, दीपा टाक अध्यापिका जोधपुर राजस्थान, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठिका खुर्सीपार भिलाई, वीणा ग्वाल शिक्षिका, सोनपुरी जिला कोरबा आशा भारद्वाज पोता सक्ती, नेहा उपाध्याय चरोदा पलारी बलोदा बाजार, ऋतंभरा कश्यप शिक्षक कोसमंदा जांजगीर, माधुवी मौर्य, वीणा गुप्ता शिक्षिका जगदलपुर, समीक्षा गायकवाड़ व्याख्याता राजिम गरियाबंद, लक्ष्मी शार्दुल शिक्षक किरन्दुल दंतेवाड़ा, केवरा यदु “मीरा” राजिम गरियाबंद, मोना रावत शिक्षक मरदेल बालोद, भावना तिवारी इंदौर,सुनीता चौधरी अध्यापिका नीमच म.प्र., रेखा पात्रे सहा.शिक्षक डोगियापारा सक्ती, नेहा उपाध्याय चरोदा बलौदाबाजार, गीता उपाध्याय सेवानिवृत्त प्रधान पाठक रायगढ़, पवित्रा गुप्ता प्रधान पाठक रायगढ़, कुसुम जैन शिक्षिका कयलीबेड़ी कांकेर आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला बालोद व आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” संयोजक ने किया।
शिकसा ने शिवरात्रि व महिला दिवस समारोह का किया आयोजन,,, 600 को नारी तू नारायणी सम्मान से सम्मानित किया
