अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2024 के पावन अवसर पर शासन द्वारा पंजीकृत संस्था शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य भर के विभिन्न विद्यालयों के 151 से अधिक प्रतिभावान शिक्षिकाओं को ऑनलाइन कार्यक्रम द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।संस्था के कार्यक्रम के मुख्य तिथि श्रीमती उत्तरा ध्रुव प्राचार्य गोगांव अध्यक्षता मोहित शर्मा पाटन एवं विशिष्ट तिथि डॉ बी दत्ता मेडिकल गिल सचिव तथा परस राम साहु रहे संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिल ,अध्यक्ष श्रीमती मीना भारद्वाज, महासचिव विरेंद्र कुमार साहू, के द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां ज्ञान की देवी सरस्वती वंदना श्रीमती मिथिला जायसवाल के द्वारा एवं राज गीत सुश्री कुमारी जंजीर बालोद के द्वारा किया गया आनलाइन पटल पर श्रीमती सुचित्रा सामंत सिंह, श्रीमती प्रज्ञा सिंह ,श्रीमती सुनीता जनार्दन ,श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती वंदिता शर्मा ,श्रीमती रीता मंडल ,श्रीमती अनुपम दुबे , सुकन्या , पुष्पलता पटेल, सरोज बघेल, नंदनी देशमुख,आशा साहू शारदा झारिया,आदि उत्कृष्ट शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही । कार्यक्रम की संचालन श्रीमती मीना भारद्वाज के द्वारा किया गया। सभी मातृ शक्तियों में उत्साहित है संस्था के पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक कार्य किया जा रहा है जिसमें इसके पूर्व सुदूर वनांचल क्षेत्र कबीरधाम जिला में जाकर निर्धन वर्गों को कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया था और इसी कड़ी में ऑनलाइन महिला सम्मान समारोह का आयोजन कर विभिन्न प्रतिभावान शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया यह नव उदित संस्था जो कि छात्र शिक्षक के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं समाज सेवा कार्य के लिए संकल्पित है।
शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी ने महिला दिवस पर मातृ शक्तियों को सम्मानित किया
