• विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय का सांसद व लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने किया उद्घाटन,,**•विधायक रिकेश सेन ने दिया एक लाख से ज्यादा का लीड दिलाने का भरोसा,,*
*भिलाई /* भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई वैशाली नगर विधानसभा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया! कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सांसद व लोकसभा भाजपाप्रत्याशी विजय बघेल के कर कमलों से किया गया! विदित हो आज कोहका रोड़, लक्ष्मी मार्केट सुपेला भिलाई में सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि वैशाली नगर विधानसभा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे भाजपा ने विश्वास करके व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साथ ही छग प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुझ पर भरोसा भरोसा जताया है जिसका मैं ऋणी हूँ!मुझे दुर्ग लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतारा है पुरे छत्तीसगढ़ के नब्बे विधानसभा में सर्वाधिक मतों से जीत वैशाली नगर विधानसभा सीट रही जब स्व.विद्यारतन भसीन रहे तब कांग्रेस की सरकार रही आप ने पैसठ हजार मतों से जीत दिलाई थी आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही हम यंहा जीते थे, यह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था! आगे श्री बघेल ने कहा की पिछले लोकसभा चुनाव में रिकार्ड तीन लाख बीयनबे हजार मतों से जीत दिलाई थी दुर्ग लोकसभा के सभी जगहों से कार्यकर्त्ताओं ककी आवाज उठने लगी है अब के बार, छः लाख मतों से जीत दर्ज होगी! इसी लोकसभासत्र में ही राममंदिर का निर्माण हुआ,धारा तीन सौ सत्तर हटीं इसी लोकसभा में संकल्प पत्र बनाए गए,आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साकार किया है! कार्यक्रम में विधायक रिंकेश सेन ने संबोधित करते हुए कहा कि दो महा पहले हमारी सरकार नहीं थी आज हम सरकार में बैठे हैं आज हम सत्ता में पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चुना है और सरकार बनाया है जो पांच साल के कार्यकाल में जो 35 वर्षों की समस्या रही उसे दो माह में खत्म करने का प्रयास किया गया स्व विद्यारतन भसीन जी को 65 हजार मतों से लीट मिली थी हम अस्वस्थ करते हैं कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से हम अस्वस्थ करते हैं कि हमारे विधानसभा से एक लाख से लीट देंगे और लोकसभा में पुन : सांसद विजय बघेल होंगे!इस अवसर पर महेश वर्मा जीअध्यक्ष भाजपा जिला भिलाई, योगेंद्र सिंह महामंत्री,भाजपा जिला भिलाई प्रेमलाल साहू महामंत्री, भाजपा जिला भिलाई, अमित मिश्रा अध्यक्ष भाजयुमो भिलाई जिला भोजराज सिन्हा जी नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक निगम भिलाई तुलसी साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री स्वीटी कौशिक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संयोजक वैशाली नगर विधानसभा विजय सिंह सहसंयोजक, कन्हैया सोनी, रूप राम साहू अध्यक्ष भाजपा सुपेला मंडल विजय शुक्ला अध्यक्ष भाजपा वैशाली नगर अशोक गुप्ता अध्यक्ष भाजपा कैंप मंडल, शंकर लाल देवांगन,वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में निवासरत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकारिणी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी, पार्षद, छाया पार्षद, पूर्व पार्षद, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक व सहसंयोजक, समस्त बूथ समिति के ग्यारह सदस्यीय पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें!
