राजिम में भगवान जगन्नाथ का अपना स्थान ग्रहण करने का कार्यक्रम हुआ संपन्न

अनिता देवांगन @ न्यूज24कैरेट राजिम। आज शुक्ल पक्ष का प्रथम दिन को सुबह- सुबह भगवान श्री जगन्नाथ जी के मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ जी का पुनः स्थान ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कहते हैं की भगवान श्री जगन्नाथ जी कृष्ण पक्ष के द्वादशी को बीमार रहते हैं और उस दिन से भगवान अपने मंदिर में अपने कक्ष से बाहर रहते हैं और उस दिन से उन्हे काढ़ा दिया जाता है। फिर शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन को सुबह स्नान करा कर अपने आसन पर बैठाकर उनकी श्रृंगार पूजा अर्चना, धूप- दीप, और फिर छप्पन भोग का कार्यक्रम होता है। साथ ही दर्शनार्थी की भीड़ लगी है। महिलाओं और वृद्धों द्वारा मधुर भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिससे मंदिर में आनंद का माहौल है। कल सुबह शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ पर पूरे गांव की यात्रा कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *