दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों को मिली खुशियों की सौगात, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी,,,,

खबर ,,,,हेमंत कुमार तिवारी

राजिम//छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनों के लिए दीपावली के पावन पर्व से पहले खुशियों की विशेष सौगात आई है। प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 33वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश की 67 लाख 40 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की गई।

महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना नहीं, बल्कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सहभागी बन रही हैं।

दीपावली जैसे पावन त्योहार से ठीक पहले खातों में पहुंची यह राशि माताओं-बहनों के लिए बड़ी राहत और प्रसन्नता का कारण बनेगी। त्योहार की तैयारियों, घरेलू आवश्यकताओं और दैनिक खर्चों में यह आर्थिक सहायता उपयोगी सिद्ध होगी।

महिलाओं का सम्मान, उनका स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता किसी भी समाज की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तो परिवार के साथ-साथ पूरा समाज और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होता है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है। दीपावली के इस शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *