धौराभांठा में मिले 2 कोरोना पाजेटिव मरीज,ग्रामीणों में मचा हड़कम्म

पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम धौराभांठा में आज 2 कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने से ग्रामीणों में हड़कम्म मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल एक 45 वर्षीय युवक का मौत हो गया उनको सर्दी खांशी की बीमारी था। जो रायपुर के निजी चिकित्सक के पास इलाज करवा रहे थे। इस दौरान उनका मृत्यु हो गया। मृत्यु के बाद मृतक का कोविड टेस्ट नही हुआ था। परिवार वालो के द्वारा सामान्य तरीके से मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था। ग्रामीणों द्वारा आज स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों का कोविड टेस्ट किये जाने पर दो लोगो का रिपोर्ट पाजेटिव मिला है। ग्रामीणों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये गली को बांस बल्ली के सहारे सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनो पाजेटिव मरीज को इलाज के लिये कोविड अस्पताल ले जाया गया है। विभाग दोनो मरीजो की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *