Homeधर्म समाज संस्थाकुरुतियों और बुराई को दूर करने से ही अच्छा समाज का निर्माण...

कुरुतियों और बुराई को दूर करने से ही अच्छा समाज का निर्माण हो सकता है- गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

  • जिला स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव में उमड़ी जनसैलाब

दुर्ग। जिला स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन दुर्ग ग्रामीण तहसील के ग्राम निकुम में रविवार को आयोजित किया गया। मां कर्मा देवी की जयंती के मौके पर साहू समाज द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिलाए शामिल हुए।
सामाजिक सम्मेलन समाज रत्न स्मृति सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रमुख अतिथि बिलासपुर सांसद अरुण साव, अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू, विशेष अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू,पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, हस्त शिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू,पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू सहित अन्य थे।

मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा समाज मे व्याप्त कुरुति और बुराई को दूर करने से ही अच्छा समाज का निर्माण हो सकता है।विवाह में लोग अब फिजूल खर्च ज्यादा कर रहे है। लोगों में फिजूलखर्ची करने होड़ लगा रहता है। समाज के पदाधिकारी सामाजिक चिंतन करते इन बुराइयों को दूर करने लग़ातार प्रयास कर रहे है। भीड़ को कभी संगठन का हिस्सा नही माने। बल्कि हमारे मुखिया द्वारा जो बात कहा जाता है उसको मानना संगठन है। वर्तमान परिवेश में सामूहिक परिवार की परिभाषा समाप्त हो रही है। परिवार में संस्कार की शिक्षा देना जरूरी है। सामाजिक पदाधिकारियों से कहा कि अपने कार्यकाल में एक काम ऐसा करें जिसे लोग हमेशा याद करें। वर्तमान परिवेश के अनुसार सबको चिंतन करने की आवश्यकता है।


प्रमुख अतिथि अरुण साव ने कहा दुर्ग जिला साहू संघ छत्तीसगढ़ को दिशा देने का काम करता है। साहू समाज ईमानदारी और अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है। साहू को कंजूस कहने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम दानवीर भामाशाह के वंशज है। जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब-कुछ न्यौछावर कर दिया। साहू समाज कर्मा जयंती के माध्यम से समाज के हर परिवार को एक मंच में जोड़ने का काम कर रहे है।
प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू ने कहा समाज मे अब तालाब में चूड़ी उतारने की प्रथा एवं उनको साड़ी से लाद देने की प्रथा को समाप्त करना है। अब विधवा माता भी अपने बेटा बेटी की शादी में मौर सौप कर उनकी खुशी में शामिल हो रहे है। हर व्यक्ति सामाजिक मर्यादा में रहेंगे तब एकता दिखेगा।


इसके पूर्व प्रथम सत्र में महिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा किसी भी काम करने के लिये साहस और संकल्प की जरूरत होती है। महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा किसी भी कार्यक्रम में सबसे ज्यादा उपस्थिति महिलाओँ की होती है। समाज मे भी महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।
महिला संयोजिका प्रदेश साहू संघ श्रीमती शीलू साहू ने कर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा प्रदेश साहू संघ द्वारा सद्भावना रैली के माध्यम से लोगो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया है। दहेज प्रथा को समाप्त कर आदर्श विवाह को अपनाना होगा। साहू समाज के द्वारा आदर्श विवाह की शुरुवात किया गया।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, दीपक ताराचंद साहू, राजेन्द्र साहू, अश्वनी साहू ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने किया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने दिया। इस अवसर पर समाज के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य करने वालो का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू,प्रदेश सलाहकार रमेश साहू, दुर्ग ग्रामीण तहसील अध्यक्ष पूसऊ राम साहू, पाटन तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, खेमलाल साहू,यतीश साहू,राकेश साहू,दिलीप साहू,गंगादीन साहू, महेंद्र साहू,किशन हिरवानी,दुर्ग शहर अध्यक्ष पोषण साहू,धमधा तहसील अध्यक्ष श्यामलाल साहू,टी.आर.साहू,भीखम साहू, देवश्री साहू,उपेंद्र साहू,जीवन साहू,पी.आर.साहू,सुनील साहू,डॉ अनिल साहू,रोहित साहू,सुभाष साव,मंजू साहू,सुरेंद्र साहू, रागिनी साहू, मोहन साहू,शकुन साहू,शैलेन्द्री साहू, सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू,विमला साहू,उषा साहू,गोपेश साहू,चांदनी साहू,अर्जुन साहू,मनीष साहू,रविशंकर साहू,पारखत साहू,शशिभूषण साहू,केंवरा साहू,खेमीन साहू,गरीब दास साहू, तनुजा साहू, द्वारिका साहू, सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments