Homeअन्यइंडोनेशिया में आयोजित सेमीनार में आई.एस.बी.एम विश्वविद्यालय के कोर्सेस एवं उपलब्ध सुविधाओ...

इंडोनेशिया में आयोजित सेमीनार में आई.एस.बी.एम विश्वविद्यालय के कोर्सेस एवं उपलब्ध सुविधाओ को सराहा एशियाई देशों ने

लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद।गरियाबंद जिले में संचालित आई. एस. बी.एम. विश्वविद्यालय को इंडोनेशिया में एशियाई देशों के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से संबंधित राउंड टेबल कांफ्रेस विगत 10 तथा 11 मार्च 2023 को राइज कम्पनी द्वारा आयोजित की गई जिसमें एशियाई देशों से तकरीबन 50 विश्वविद्यालयों के रेक्टर, वाइस रेक्टर, कुलपति सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़ राज्य से आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय अकेला विश्वविद्यालय था जिसे इस कांफ्रेस में आमंत्रित किया गया। आई.एस.बी.एम. का प्रतिनिधित्व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार ने किया।


इस राउंड टेबल कांफ्रेस में एशियाई देशों में स्थापित विश्वविद्यालयों के विभिन्न मानकों को विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इन विश्वविद्यलयों के बीच फैकल्टी एवं छात्र-छात्राओं के आदान प्रदान, ड्युल डिग्री तथा अनुसंधान के क्षेत्र में गठजोड़ तथा उनके विश्वविद्यालय में मौजुद सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कांफ्रेस में चर्चा के प्रमुख विषय रहे इंडस्ट्रीज एकेडेमिक पार्टनरशिप, अनुसंधान एवं उसके आउटपुट, तथा विश्वविद्यालयों का अंतर्राष्ट्रीयकरण।
डॉ. आनंद महलवार ने बताया कि कांफ्रेंस में मुख्यतः इंडोनेशिया तथा भारत में स्थापित विश्वविद्यालयों के बीच पाठ्यक्रम, मानको तथा अनुसंधान के अंतरों के कम करने हेतु सकारात्मक पहल की गई। आईएसबीएम विश्वविद्यालय के मौजुदा कोर्सेस तथा स्टैंडर्ड से प्रभावित होकर युनिवर्सिटास अहमद दहलान विश्वविद्यालय, योग्यकर्ता की ओर से आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय को विशेष रुप से सम्मानित किया गया।
कांफ्रेंस में भारत से एटलस स्कीलटेक विश्वविद्यालय मुंबई, हीमगिरी जी विश्वविद्यालय देहरादून, महराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बददी, जी. एच. रामसोनी विश्वविद्यालय अमरावती, जे के लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय जयपुर, चंडीगड़ विश्वविद्यालय चंडीगड़, आई. एस. बी. एम. विश्वविद्यलय गरियाबंद, सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय मुंबई, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद, डॉ. बी. आर. अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय तेलंगाना, इंडस विश्वविद्यालय अहमदाबाद, हैदराबाद विश्वविद्यालय हैदराबाद, साई विश्वविद्यालय तमिलनाडू, सिगमा विश्वविद्यालय गुजरात, मुंबई विश्वविद्यालय मुंबई, भी सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments