Homeदुर्ग-भिलाईक्रेडा सदस्य विजय साहू की मांग पर वैशाली नगर की जनता को...

क्रेडा सदस्य विजय साहू की मांग पर वैशाली नगर की जनता को मिली सौगात

  • सुपेला हास्पिटल के आधुनिकीकरण के लिए मिले 7 करोड़

भिलाई . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए प्रदेश के सभी 170 नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति का आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। सीएम की घोषणा के बाद नगर निगम भिलाई के लिए 60 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। भिलाई के अलावा दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ रुपए, भिलाई चरोदा को 20 व रिसाली को 15 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
छत्तीसगढ़ राज्य के ऊर्जा विभाग में क्रेडा सदस्य विजय साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नगरीय निकायों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 हजार करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की थी, जिसके तारतम्य में नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृति का आदेश जारी किया है। श्री विजय साहू ने बताया कि वैशाली नगर में हास्पिटल की सुविधा नहीं है इसे देखते हुए भूपेश सरकार ने उनकी मांग पर सुपेला हास्पिटल को अत्याधुनिक रूप से विकसित करने के लिए राशि जारी की है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपए नगर निगम रायपुर को मिला। इसके अलावा बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़ रुपए, अम्बिकापुर, जगदलपुर नगर निगमों को 20-20 करोड़ रुपए, राजनांदगांव रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़ रुपए, बीरगांव, धमतरी एवं चिरमिटी नगर निगम को 10-10 करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सभी 44 नगर पालिकाओं को विकास कार्यों के लिए 5-5 करोड़ रुपए और सभी 112 नगर पंचायतों को 3- 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।
नगर निगम और नगर पालिकाओं में बनेंगे ‘अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में ‘अर्बन कॉटेज एण्ड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क विकसित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत राशि से सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी लगाने, आधुनिक शौचालयों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

हॉस्पिटल सुपेला के आधुनिकीकरण हेतु 7 करोड़ रुपए
नगर निगम भिलाई के लिए 60 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी गई है। इस राशि में से युवाओं के रोजगार हेतु नगर निगम भिलाई में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ हेतु 10 करोड़ रुपए, भिलाई में विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के लिए 20 करोड़ एवं हॉस्पिटल सुपेला के आधुनिकीकरण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही भिलाई में 500 सीट की क्षमता वाला शहरी महिला आजीविका केन्द्र प्रारंभ किया जाएगा।
सभी नगर निगमों में 50-50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क
सभी नगर निगमों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 50-50 स्मार्ट हेल्थ कियोस्क बनाए जाएंगे, इसके लिए सभी नगर निगमों को 6 लाख रुपए प्रति स्मार्ट हेल्थ कियोस्क के मान से 3-3 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति की गई है। स्मार्ट हेल्थ कियोस्क में नागरिकों को बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट की नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। क्रेडा सदस्य विजय साहू ने सभी विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भिलाई निगम क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्षेत्र की जनता को बधाई दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments