* रायपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से 32 जिलो से कार्यकर्ता पदाधिकारी जोरा मैदान में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाया। उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह एवं सचिव विजय कुमार झा ने कहा है कि 50 हजार की महती सभा को अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब सरकार, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संबोधित कर भाजपा कांग्रेस के भ्रष्टाचार, गरीबों का शोषण, कर्मचारियों, बेरोजगारों, महिलाओं के पोषण से मुक्त कराने, निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को लाभ दिलाने भ्रष्टाचार मुक्त, छत्तीसगढ़ में ईमानदार सरकार बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। उक्त नेताओं के पूर्व श्री गोपाल राय मंत्री दिल्ली सरकार ने ऐसा उदघोष किया कि उनके मनोबल को और दिल दिमाग को नमन किया। छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सदस्य श्री संदीप पाठक ने युवाओं का दिल जीतते हुए छत्तीसगढ़ खनिज, भू-माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया से मुक्ति दिलाने का वचन दिया। प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने *2023 में छत्तीसगढ़ राज्य* में भाजपा और कांग्रेस की नहीं *आपकी सरकार बनाएंगे* दिल्ली बदलीश, पंजाब बदलीश *अब बदलबो छत्तीसगढ़* नारा के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।