दुर्ग जिला अहिवारा विधानसभा क्षेत्र एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 28 फरवरी को भिलाई 3 में मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री के भिलाई 3 निवास घेराव कार्यक्रम में अछोटी निवासी भाजपा दुर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य के.के.खेलवार भी शामिल हुए। श्री खेलवार जी के साथ भाजपा अहिवारा मंडल अध्यक्ष लीमन साहू,महामंत्री द्वय संजय पाण्डेय एवं सुदर्शन गिरी, राजा शर्मा, गणेश टंडन,अध्यक्ष महिला मोर्चा अहिवारा श्रीमती वर्मा, श्रीमती अर्चना गोस्वामी,प्रवेश शर्मा भाजयुमो अध्यक्ष ,सोमकान्त वर्मा भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री नागेश साहू,चन्द्रहास गिर गोस्वामी, शिबू राजपूत, खेमराज बाकरे, सुधारक बारले तथा अहिवारा मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।