* छुरा @@@@@ मानस मंदिर छुरा प्रांगण में 9 फरवरी से 70 वा श्रीरामचरित मानस महायज्ञ का पुनीत आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या से पधार रही अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता साध्वी वैष्णवी रामायणी और सिरकट्टी आश्रम कुटेना से महंत गोवर्धन शरण महाराज के मुखारविंद से राम नाम की अविरल धारा प्रवाहित होगी। गुरुवार 9 फरवरी से कलश यात्रा के साथ मन्मानस महायज्ञ का शुभारंभ होगा। समिति के पदाधिकारीगण अध्यक्ष ओंकार शाह, उपाध्यक्ष यशपेन्द्र शाह, विशेषर दीवान, संयोजक नथमल शर्मा, उपाचार्य यज्ञेश प्रसाद, मंत्री लखन तिवारी, टंकेश्वर देवांगन, मनोहर साहू, सचिव बजरंग पांडे, शीतल ध्रुव, कोषाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत, व्यवस्था समिति के प्रभारीगण ओपी द्विवेदी, के.आर.सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, संत निर्मलकर, कामता प्रसाद तिवारी, अर्जुन धनंजय सिन्हा, गोपाल सोनी, मिथलेश सिन्हा, भोला प्रसाद पांडेय, तिलक तारक, ईश्वर सिन्हा सहित सभी प्रभारीगण मानस महायज्ञ के सुचारू रूप से संचालन हेतु अपने अपने दायित्वों का निर्वहन कर मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं। मन्मानस प्रचार यज्ञ समिति और नगर के धर्म प्रेमियों के द्वारा सुबह- शाम नगर भ्रमण कर आयोजन का पुण्य अर्जित करने हेतु आमंत्रण प्रेषित कर रहे हैं। योग ऋषि मानस परिवार छुरा के द्वारा *राम नाम संकीर्तन* के साथ घरों घर जाकर राम नाम की गंगा में डुबकी लगाने का निवेदन कर रहे हैं। कलश यात्रा में सभी धर्म प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह भी कर रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से योग ऋषि मानस परिवार के संरक्षक के.आर. सिन्हा, संगीतकार चतुर सिंह दीवान, अर्जुन धनंजय सिन्हा, राहुल नामदेव, जितेंद्र कुमार पाटकर, भोजराज, छन्नू ध्रुव, राजा बघेल, शेखर, संजय कंवर, सौरभ चक्रधारी, शिवम सेन, चंद्रेश, गुंजन सिन्हा, योगिता, मुकेश, उमेश, नंदू, प्रवीण, लुकेश ध्रुव घर-घर जाकर दिव्य आयोजन का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
