Homeअन्यअर्जुन धनंजय के दोहे से गूंजा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव

अर्जुन धनंजय के दोहे से गूंजा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव

** छुरा :- छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का वृहद आयोजन साइंस कॉलेज परिसर रायपुर में संपन्न हुआ। विभिन्न विधा एवं आयु वर्ग में संभाग स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किए दलों ने राज्य स्तर पर प्रस्तुति दिए। युवा महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल, प्रर्दशनी सजी हुई थी। रायपुर संभाग के प्रतियोगिता में गरियाबंद जिला ने राऊत नृत्य में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। राज्य स्तर पर रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए गरियाबंद जिला ने आला दर्जे की प्रस्तुति से अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी। शिक्षक, योगविद, लोकगीत गायक अर्जुन धनंजय सिन्हा के अलंकृत दोहे से समूचा मंच गूंज उठा। सिन्हा के कुशल नेतृत्व में दोहे के साथ छत्तीसगढ़ के सभी संगीत प्रेमियों का स्वागत करते हुए, खड़ी तर्ज, झूलन तर्ज के साथ कालिया नाग मान मर्दन की मनोरम झांकी, श्री कृष्ण जी की बाल लीला, श्री राधा कृष्ण रास लीला, गौमाता को सोहई बांधकर श्रृंगार, गोवर्धन पर्वत धारण, काछन, कंदई, बैरक, मड़ई के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों निशान, मोहरी, दमऊ, दफड़ा पर सुमधुर प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। नृत्य संयोजन गोविंद किशोर सिन्हा, प्रेम यादव, जागेश्वर ठाकुर, सागर, नारायण, संतुराम, सीतुल, संजय, सौरभ, मोतीलाल, गौतम, मुरलीधर, निखिल, मयंक, निलेश, दीपांशु, भूपेंद्र द्वारा किया गया। आकर्षक प्रस्तुति के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य की प्रस्तुति में मौलिकता, मडई की झांकी और अर्जुन धनंजय सिन्हा द्वारा स्वरचित प्रेरणादायक दोहे मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर रेवेंद्र दीक्षित, सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं संगीतकार के.आर. सिन्हा, प्रधान पाठक निर्भय सिंह ठाकुर, सी. आर.सिन्हा, एम.एल.सेन, एम.आर. देवांगन, साहित्यकार ललित साहू, विनोद चौहान, योगाचार्य शंकर यदु, संतराम कंवर, जागेश्वर ध्रुव, देवनारायण यदु, उमेश कुमार ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, संतोष निषाद, करुणा वर्मा, पीली बाई, प्रोतिमा शर्मा ने बधाई, शुभकामना प्रेषित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments