कुम्हारी। भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने गुरुवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा किये। जिसमे पूर्व पार्षद राजू निषाद को कुम्हारी भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
कुम्हारी मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर कुम्हारी नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। श्री निषाद को नगर वासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।