पाटन। भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मंडल पाटन की महिला मोर्चा का बैठक रेस्ट हॉउस पाटन मे आहूत हुआ। उक्त बैठक मे माँ भारती , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती दिवस पर उनके तैल चित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर बैठक प्रारम्भ किया गया। पाटन विधानसभा के प्रभारी जनसंघ के नेता श्री सच्चिदानंद उपासने जी ने कहा कि संगठन में शक्ति है और हम संगठित पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आज विश्व मे सबसे बड़ी पार्टी हैं तो वह् है भारतीय जनता पार्टी , जिसके हम सभी सदस्य के रूप मे कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है ये हमारे लिए गौरव की बात है। यह् वह पार्टी है, जिसमें आज चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बनकर राष्ट्र की सेवा मे अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी विदेशों मे जाते हैं तो वहाँ के राष्ट्राध्यक्ष अगवानी करते हैं । वहाँ निवासरत जनता मोदी जी से मिलने हेतु आतुर रहती है। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जयंती पर सादर नमन करते हुए कहा कि नेता जी ने देश मे ही नहीं वरन् विदेश मे जाकर संगठन की नीव रखी। आजाद हिंद फौज की सेना तैयार किया , जो विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ आवाज उठाई। जिस प्रकार से नेता जी ने आजादी की लड़ाई हेतु संगठित होकर सेना तैयार किया उसी प्रकार आज इस छ्त्तीसगढ महतारी की रक्षा हम सबको करना है । छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार यहाँ की जल ,जमीन और जंगल को नष्ट करने का काम कर रही है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार आज चरम सीमा पर है। पूरी भ्रष्टाचार का खेल मुख्यमंत्री के निज सचिव रही सुपर सी एम जैसे उच्च पद पर कार्य कर रहे अधिकारियो से लेकर इनके पार्टी के कार्यकर्ता एवं उघोगपति भी लिप्त है। यह सब मुख्य्मंत्री के इशारे में जनता की खून पसीने की कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भरने का कार्य कर रही है। मातृशक्ति जब धर्म की रक्षा के लिए दुर्गा बनकर दुष्टों का संहार करती हैं, वैसे ही यहाँ की मातृशक्ति महिलाओं के साथ छल करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। आज हम इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लेकर् प्रत्येक बूथ मे मेरा बूथ सबसे मजबूत को साकार करना है ।

ज़िला भाजपा अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा ने कहा कि यहाँ के मुख्यमंत्री आज महिलाओ , युवाओं, किसानों, मजदूरों, वरिष्ठजनों , अधिकारी एवं कर्मचारीयों के साथ छल किया है। सभी वर्गों को घोषणा पत्र में किेए वादे को निभाना तो दूर उस दिशा मे एक कदम भी कार्य नहीं किया है। जिन्होंने आम जनता के आवास को रोके रखा है , उस जनता की आह लगेगी और वही जनता इस पद से हटाने का कार्य भी करेगी। जो अपने ही सरकार के मंत्रीयों के विश्वास पर खरे नहीं है, वो जनता को क्या विश्वास दिलायेगा । इनके मंत्री आम जनता के आवास को रोके जाने के कारण सबंधित विभाग के मंत्री पद से त्याग पत्र देता हैं, ये हालत बनाकर रखे हैं । भारतीय जनता पार्टी जनता के साथ उनके अधिकार दिलाने आप पार की लड़ाई सड़क पर म् न् भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे। महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने आगामी कार्यक्रम की महिला पदाधिकारियों को जानकारी दिया। उक्त बैठक मे स्वागत भाषण दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्री मंडावी ने आभार उत्तर मंडल अध्यक्ष गायत्री साहू एवं संचालन मध्य मंडल अध्यक्ष निशा सोनी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व ज़िला पंचायत दुर्ग सदस्य हर्षा चंद्राकर,ज़िला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, ज़िला महिला मोर्चा मंत्री रीता पांडेय, उत्तरा साहू, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले, मध्य मंडल महामंत्री हरिशंकर साहू, दामोदर चक्रधारी,केशव बंछोर, केवल देवांगन, सागर सोनी,उत्तम बंजारे, रानी बंछोर,यगेश्वरी यदु, चन्द्रकला यादव, चन्द्रीका साहू,मंजुलता अंगारे, पुष्पा खरे, गायत्री यादव,भुनेश्वरी बंजारे, मधुकान्ता साहू, सीता देवांगन, संगीता ठाकुर,दामिनी साहू, अजीता साहू,मालती यादव, अहिल्या निषाद,हेमलता पटेल, सीमा कौशिक, तारेश्वरी साहू सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।