HomeUncategorizedकल रविवार 15 जनवरी को अनियमित कर्मचारियों का महाबैइठका- वर्तमान और पूर्व...

कल रविवार 15 जनवरी को अनियमित कर्मचारियों का महाबैइठका- वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री आमंत्रित-विजय झा

* रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर अब सरकार से अंतिम खंदक की लड़ाई की तैयारी की जा रही है।इस रणनीति के तहत कल रविवार 15 जनवरी को प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारी बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर एकत्रित होंगे। जहां महाबैइठका आयोजित कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि वे नियमितीकरण के संबंध में स्पष्ट विचार खुली सभा में व्यक्त कर सकें। अनियमित कर्मचारी महासंघ के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि 10 दिन में सरकार बनने पर नियमितीकरण का वादा करने वाली सरकार 4 साल के बाद नियमितीकरण तो दूर हजारों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर चुकी है। इसके अतिरिक्त धरना प्रदर्शन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही, पुलिस कार्यवाही, गिरफ्तारी एवं जबरिया आंदोलन समाप्त करने का दबाव भी प्रदेश के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निरंतर बनाए हुए हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश के कर्मचारियों का नियमितीकरण दिवास्वप्न साबित हो रहा है। इस बैठक में सभी प्रकार के अनियमित कर्मचारी शामिल होकर अपनी पीड़ा व्यक्त करेंगे।ठेका प्रथा, प्लेसमेंट को बंद करने का वादा करने के बाद सरकार आज तक उसे निरंतर जारी रखी है। अनेक कर्मचारी आत्महत्या भी कर चुके हैं। इन सब परिस्थितियों में 2023 चुनावी वर्ष नहीं अपितु यह संघर्ष वर्ष साबित होगा। इस आंदोलन में 4 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए 52 संगठनों से अधिक संगठन के लगभग 50 हजार सदस्य शामिल होंगे। 4 सूत्रीय मांग में मुख्य रूप से नियमितीकरण, अंशकालिक को पूर्णकालिक करने, ठेका प्रथा प्लेसमेंट बंद करने, छटनी किए गए कर्मचारियों की वापसी जैसे महत्वपूर्ण मांग शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले, रसोईया संघ अध्यक्ष नीलू ओंगरे, प्रवक्ता सत्यम शुक्ला, विनय साहू, प्रेम गजेंद्र, संतोष खांडेकर, के नेतृत्व में सैकड़ों अनियमित कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारी के नेतृत्व में हजारों कर्मचारी इस बैठक में भाग लेंगे। धरना की सूचना जिला प्रशासन को प्रेषित कर विधिवत धरना स्थल पर धरना देने की अनुमति भी चाही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments