छुरा :- राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा में संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर के मार्गदर्शन एवं जिला मिशन समन्वयक के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। संकुल स्तर पर चयनित उत्कृष्ट 34 टीएलएम ने भाग लिया। लगभग 232 शालाओं द्वारा संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें से सर्वश्रेष्ठ 35 टीएलएम का चयन विकास खंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता हेतु किया गया था। कार्यक्रम में बतौर अतिथि बुद्ध विलास सिंह सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा गरियाबंद, एन.सी.साहू प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा, महेश राम साहू बीआरसीसी, सतीश चंद्रवंशी मंडल संयोजक, ऋषि साहू प्रभारी प्राचार्य उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्ध विलास सिंह ने कहा कि बच्चों में सृजनात्मक क्षमता का विकास करने हेतु कबाड़ से जुगाड़ एक उपयुक्त माध्यम है। अनुपयोगी वस्तु द्वारा शिक्षण अधिगम सामग्री तैयार करने से नवाचारी गतिविधियों का विकास होता है। एन.सी.साहू ने कहा कि टीएलएम से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने की प्रेरणा मिलती है। विशेष पिछड़ी आदिवासी बहुल क्षेत्र में ढेरों दिक्कतों और अभाव में भी शिक्षकों द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की ललक काबिले तारीफ है। बीआरसी महेश राम साहू ने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में अविष्कार करने की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। पिछले वर्षों में छुरा विकासखंड ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। हमारे शिक्षकों के प्रदर्शन में उत्तरोत्तर विकास हुआ है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विकास खंड का नाम रोशन करने की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक खोरबाहरा निषाद ने किया। पैरी कालोनी पाण्डुका ने प्रथम स्थान अर्जित किया। प्राथमिक शाला पाटसिवनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक शाला आसरा एवं गादीकोट छुरा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समन्वयक संतोष साहू, केदार साहू, खोरबाहरा निषाद, वीरेंद्र तिवारी, मनहरण यादव, राकेश देवांगन, संतराम कंवर, देवानद देवांगन, सुष्मा गिलहरे, ममता यदु, तनुजा ध्रुव, भूपेन्द्र सिन्हा सहित 100 से अधिक शिक्षक और बच्चों ने सहभागिता देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में पैरी कालोनी पाण्डुका ने मारी बाजी
RELATED ARTICLES