Homeघटना/दुर्घटनासोरम धान खरीदी केंद्र में आगजनी से हजारों बारदाना जलकर खाक

सोरम धान खरीदी केंद्र में आगजनी से हजारों बारदाना जलकर खाक

पाटन। ब्लाक के सेवा सहकारी समिति सोरम धान खरीदी केंद्र के गोदाम में भारी संख्या में बारदानों को रखा गया था। आज सुबह 4:00 बजे के करीब गोदाम से धुआं उठता देख चौकीदार के द्वारा समिति के अध्यक्ष संतोष वर्मा एवं प्रबंधक को आगजनी की घटना की सूचना दी गई। अध्यक्ष के द्वारा तत्काल आगजनी की सूचना पाटन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा दुर्ग का दमकल वाहन घटनास्थल पहुंच गया। सुबह 4:00 बजे से लगातार 4 घंटे के प्रयास के बाद सुबह 8:00 बजे आग पर काबू पाया गया।परंतु इस आगजनी की घटना में करीबन 25 हजार बारदाना जलने की संभावना व्यक्त की गई है। पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है हालांकि इस घटना में जनहानि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments